- अजय कुमार मिश्रा यूटा के नए ब्लॉक संयोजक
जौनपुर धारा, जौनपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने जनपदीय उपाध्यक्ष व मङियाहू ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.हेमंत सिंह को संगठन के पद दायित्व प्रभार से मुक्त कर दिया। डॉ.हेमंत सिंह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनके स्थान पर प्राथमिक विद्यालय वकिया के शिक्षक अजय कुमार मिश्र को ब्लॉक का नया संयोजक नियुक्त किया गया। कम्पोजिट विद्यालय सुदनीपुर विनोद कुमार यादव एवं शीतलगंज के राधे मोहन तिवारी व डॉ.विपिन मिश्रा को सह-संयोजक नियुक्त किया। प्राथमिक विद्यालय सलारपुर रामनगर के शिक्षक प्रवेश चंदपाल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया और सबको अपने दायित्वों को जिम्मेदारी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
- ध्रुवचन्द्र संस्थापक व इंद्रजीत अध्यक्ष
जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में होने वाले ओम आदर्श रामलीला समिति का गठन किया गया है। जिसमे ध्रुवचन्द्र अस्थाना संस्थापक, इंद्रजीत विश्वकर्मा अध्यक्ष, अनुराग अस्थाना उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल चंद मौर्य महामंत्री, सौरभ अस्थाना महामंत्री दितीय, जयन्त कुमार अस्थाना समिति प्रवक्ता, संदीप जायसवाल कोषाध्यक्ष, अवनीष तिवारी व अशोक कुमार यादव वरिष्ठ सलाहकार, वीरेंद्र कुमार यादव डायरेक्टर एवं संयोजक, अखिलेश यादव निर्माता पटकथा लेखन, कमलेश गुप्ता सूचना प्रसारण मंत्री, अन्तिम गुप्ता पत्र चयन कर्ता, मोहम्मद अंसारी रूप सज्जा, आलोक मिश्रा मंच एवं सुरक्षा व्यवस्था, सुनील जायसवाल संचालन करता बनाए गए।
- मामूली विवाद में युवक को पीटकर किया लहूलुहान
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बदोपुर गांव निवासी एक युवक को तीन युवकों ने कौड़ियां चौराहे पर मामूली विवाद में पीटकर लहूलुहान कर दिया था। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के बदोपुर गांव निवासी अरमान पुत्र कफिल को एक सप्ताह पूर्व कौड़ियां चौराहे पर मामूली विवाद के चलते गांव निवासी साहिल पुत्र मगरु, पंकज गौतम पुत्र रामलखन व शुभम पुत्र रमेश चंद्र ने पीटकर लहूलुहान कर दिया था जिसमें परिजनों ने उक्त युवक को इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया था। जिसके बाद पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को घर से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान भेज दिया।
- प्रेम विवाह ये नाराज लड़की पक्ष के घर हमला
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरीस गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के घर हमला कर तोड़फोड़ व मारपीट कर घायल कर दिया। जाते जाते पूरे घर को आग लगा देने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जब मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़ित गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। एसपी के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया।
क्षेत्र के उक्त गांव निवासी परवेज पुत्र हिमाउद्दीन ने गांव के ही रईस की पुत्री शकीला से प्रेम विवाह कर लिया जिसके कारण शकीला के परिजन नाराज हो उठे। बताया जाता है कि इसी खुन्नस में 13 अगस्त को लड़की पक्ष ने लड़के के घर हमला कर दिया। घर पर लगे शेड को तोड़ दिया गया। वहीं घटना में नरगिस पत्नी हिमाउद्दीन घायल हो गयी। तहरीर में कहा गया है कि जाते जाते घर को आग लगा देने व जान से मारने की धमकी दी गयी। घटना के बाद पीड़िता जब कोतवाली पहुंची तो रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। फिलहाल अल्ताफ पुत्र रईस, रईस पुत्र हनीफ एवं सुफियाना पत्नी रईस पर भादवि की धारा 504/506/352/354/354 ख/427/323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- शुभम दुबे के चयन पर खुशी
जौनपुर धारा, पराऊगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग में धनेथू गांव निवासी शुभम दुबे का चयन होने पर गांव समेत क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बन गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि शुभम ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने गांव समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस खुशी के अवसर पर शुभम ने बताया कि इसका श्रेय दादा सेवानिवृत्ति शिक्षक पंडित चंद्रशेखर दुबे एवं नाना सेवानिवृत्ति ग्रंथाध्यक्ष पंडित श्रीभूषण मिश्र को जाता है। उन्होंने बताया कि और कड़ी मेहनत कर प्रशासनिक पद के सर्वोच्च पद को पाकर समाज की सेवा करूं यही मेरा सबसे पहला लक्ष्य है। इस मौके पर शुभम के पिता विनोद दुबे एवं माता नीलम दुबे को शुभम की उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाइयां दी।
- प्रतियोगिता में छात्रों का किया गया उत्साहवर्धन
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने रंग बिरंगे कागजों को कटिंग करके बोर्ड को सजाया। प्रतियोगिता में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस व ब्लू के छात्रों ने हिस्सा लिया।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में येलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय व रेड हाउस का तृतीय स्थान रहा। बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों में रानी गुप्ता, पलक, आदर्श, हर्षवर्धन, नितिन सिंह, कली शुक्ला, शोमाषी जायसवाल, सोनाक्षी व श्रेयांश आदि को विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता (पिन्टू) ने छात्रों का उत्साहवर्धन कर हुए उन्हें सम्मानित किया। बोर्ड में भारत के प्रसिद्ध देश भक्तों की जीवनी को दर्शाया गया। येलो हाउस ने रविंद्र नाथ टैगोर, झांसी की रानी, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु सहित महापुरुषों की जीवनी को चित्रों के माध्यम से बनाकर समझाया। ब्लू हाउस ने भारत संविधान, भारत का इतिहास, भारत का मानचित्र, लाल किला, इंडिया गेट संसद भवन व हाई कोर्ट का सचित्र वर्णन किया गया। रेड हाउस ने जलियांवाला कांड, अयोध्या राम मंदिर, बाबरी मस्जिद व पुलवामा कांड को दर्शाकर लोगों को समझाया। बोर्ड प्रतियोगिता में रंजीत गुप्ता, नीरज मिश्रा व सुभाष मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, रमेश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, प्रज्ञा सिंह, नेहा सिंह, कमलेश मिश्रा, जगदीश, जगत यादव, सपना दुबे, सरीबा, मधु, कंचन, सुष्मिता, पल्लवी व प्रभा आदि लोग ने सहयोग किया।
- छात्रों के साथ चन्द्रयान का मॉडल बनाकर आसमान में उड़ाया
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव में शिक्ष्ाकों ने छात्रों के साथ चंद्रयान का मॉडल बनाकर आसमान में उड़ाया जिसे देख बच्चे खुशी से झूम उठे। छात्र वर्षा मौर्या, कीर्ति मिश्रा, नेहा सिंह, शिवानी गुप्ता, नकील सिंह चौहान ने अंतरिक्ष यात्री का रूप लेकर चंद्रयान माडल को बनाकर उड़ाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने बच्चों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हुए छात्रों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल देते हुए चंद्रयान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अजीत सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रसाद पटेल, आलोक कुमार शुक्ला, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, आशीष चौरसिया, अरविन्द तिवारी, शीतला प्रसाद, चम्पा देवी मौर्य, अनरा यादव सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गिरी, विजय कुमार मिश्र मौजूद रहे।
बैठक 26 को
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जौनपुर ले.कर्नल विजय अहलावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक 26 अगस्त 2023 को अपरान्ह् 03.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होना प्रस्तावित है।
- मांगों को लेकर चौकीदारों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर धारा, जौनपुर। ग्राम प्रहिरयों चौकीदारों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरक्ति मजिस्ट्रेट को सौपा। ज्ञापन में मांग किया कि समान कार्य के लिए समान वेतन की तर्ज पर चौकीदारों का न्युनतम वेतनमान 18500 लागू किया जाय। चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। पुलिस विभाग के रवानगी के तर्ज पर गांव के लिए ग्रामीण प्रहरियों को रवानगी और आमद करते हुए प्रतिदिन डयुटी लागू किया जाय। मांग किया कि चौकीदारों को थानों पर बेगारी करने से रोका जाय एवं सम्मानपूर्वक ड्यूटी कराया जाय। चौकीदारों को थाने में रापत ठहरने के लिए उचित व्यवस्था कराया जाय। जब व्यवस्था न हो तो दिन की डयुटी करायी जाय। पुलिस की तरह वर्दी अनिवार्य किया जाय और वर्दी में डयुटी करायी जाय। उक्त अवसर पर मनोज कुमार, विजय कुमार त्रिभुवन, महाजन, गंगा राम, अब्दुल करीम, नसीम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


