जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में सदर तहसील के खोरवा गांव में बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद द्वारा एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत डिजिटल क्रोप सर्वे का शुभारंभ किया गया। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि अभी तक खेतो का पड़ताल मैनुवल होने से वास्तविक आकड़ो में काफी विसंगतिया रहती थी। सरकार अब ई-पड़ताल करा रही है जिससे वास्तविक आच्छादन एवं उत्पादन की स्थिति मालूम होने से किसानों को कृषि निवेश, फसल बीमा, कृषि ऋण आदि योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आज सभी तहसीलों से 10गावो में ई-पड़ताल का कार्य शुभारम्भ किया गया। 45दिन में जनपद की समस्त राजस्व गावों का डिजिटल क्रोप सर्वे का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जनपद में मास्टर ट्रेनर्स उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय, तहसील मास्टर ट्रेनर नायब तहसीलदार विक्रम पासवान, सर्वेयर एटीएम सुमत यादव, एडीओ एजी आशीष कुमार त्रिपाठी, किसान राज नाथ, राम नारायण, विजय प्रकाश, राम किशोर आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा जौनपुर, अंडरग्राउंड केबल सिस्टम पर उठे सवाल
भीषण गर्मी और उमस के बीच जौनपुर में लगातार बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। अंडरग्राउंड केबल सिस्टम में फाल्ट और ट्रिपिंग को लेकर लोगों में नाराजगी है।
डिजिटल क्रोप सर्वे का हुआ शुभारम्भ


