जौनपुर धारा,बदलापुर। विकासखण्ड में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारियों की सर्वसम्मति से रणजीत सिंह को अध्यक्ष, अनूप सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यम यादव को मंत्री, स्वतंत्र मौर्य को कोषाध्यक्ष तथा निशा यादव को संप्रेक्षक निर्विरोध चुना गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके दायित्व समझाए। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें जो भरोसा मिला है, उसे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी और संघ के सदस्य भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव संपन्न, रणजीत बने अध्यक्ष

Previous article

