Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसलखापुर हॉल्ट स्टेशन पर शीघ्र बनेगा रेलवे क्रॉसिंग

सलखापुर हॉल्ट स्टेशन पर शीघ्र बनेगा रेलवे क्रॉसिंग

जौनपुर धारा,बरसठी। उत्तर रेलवे के अंतर्गत बरसठी-सलखापुर हॉल्ट स्टेशन पर शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जैसे ही इस सूचना की पुष्टि हुई, जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में लंबे समय से आंदोलन कर रहे रेल आंदोलनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अन्ना ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के बाद दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत टिकट बुकिंग काउण्टर, स्टेशन मास्टर का आवास, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्क और स्टेशन की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी रेल आंदोलनकारियों, बरसठी के पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया, साथ ही रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया। अन्ना ने कहा कि इस सफलता का श्रेय किसी राजनेता को नहीं, बल्कि उन आम लोगों, आंदोलनकारियों और पत्रकारों को जाता है, जिन्होंने वर्षों की तपस्या और संघर्ष से उत्तर रेलवे की तस्वीर बदल दी। उन्होंने आशा जताई कि निकट भविष्य में बरसठी को पूर्ण स्टेशन का दर्जा भी प्राप्त होगा। वहीं, रेल यात्रियों ने भी वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप की रिबोरिंग और पीने के पानी की मांग दोहराई है।