Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरशैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर धारा,सिंगरामऊ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में शुक्रवार को शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एआरपी राजभारत मिश्र द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा व नवोदय विद्यालय में चयनित 21विद्यार्थियों को घड़ी भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संकुल को प्रमाणपत्र प्रदान वितरित किया गया। उन्होंने अपने विद्यालय के छह मेधावी छात्रों को भी विशेष उपहार दिए गए। डॉ.यामिनी सिंह ने 1100 रुपए एवं सुशील उपाध्याय ने 200रुपए का नकद पुरस्कार छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कृष्ण देव दूबे रहे। विशिष्ट अतिथि संतोष तिवारी मंडल अध्यक्ष, सुशील उपाध्याय जिला अध्यक्ष एवं अरविंद कुमार पाण्डे बीईओ रहें। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक पारसनाथ मौर्य ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों व नव चयनित शिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी लोगों का स्वागत अनवर अब्बास खान ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी राजभारत मिश्र ने किया।