पणजी। गोवा में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल के पास मिला है। पुलिस अधीक्षक सुनीता सावंत ने कहा कि आरोपित मुरारी कुमार पेंटर और उपनेश कुमार लड़की के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि बच्ची शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले 20 मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपित एक साल पहले काम करने के लिए गोवा आए थे।
― Advertisement ―
ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत
ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
गोवा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या



