Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगाँजा संग विभिन्न मामलों का आरोपी गिरफ्तार

गाँजा संग विभिन्न मामलों का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों का आरोपी मंगलवार को पुलिस द्वारा लगभग दो किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र में अढ़नपुर गांव निवासी इश्तियाक कंकाली पुत्र शाकिर थाना क्षेत्र में गोवध सहित लगभग आधे दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी था जिसे मंगलवार को वांछितों और अपराधियों की तलाश के दौरान उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह व हमराहियों द्वारा लगभग दो किलो गाँजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभियुक्त थाना क्षेत्र में कई मामलों में आरोपी था, जिसे बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत  न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान हेड कान्स्टेबल अजय सिंह व कान्स्टेबल संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।