― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरड्रग विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कम्प

ड्रग विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कम्प

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के जहांगीराबाद मोहल्ले में चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करके कुछ दवाओं का सेम्पल लिया। ये सेम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। यदि दवाई मानक वâे अनुरूप नहीं मिली तो दवा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर मंगलवार को अपनी टीम के साथ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में चल रहे एक मेडिकल एजेंसी पर धमक पड़े। तीन करीब दो घण्टे दवाओं की जांच पड़ताल किया। डीआई ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग में नकली, एक्स्पायरी दवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आज इसी सिलसिले में जहांगीराबाद में मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग की गयी जांच में यहाँ सब कुछ ठीक ठाक मिला है। कुछ दवाओं की जांच के लिए सेम्पल लिया गया है जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। यदि जांच में दवा मानक के अनुरूप नहीं मिली तो कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...