Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन

पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन

जौनपुर धारा, बरसठी। क्षेत्र के खुआवा गाँव स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार को एक दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार सिंह ने विधिवत गौमाता की पूजा-अर्चना के साथ ही फीता काटकर किया। शिविर में छोटे-बड़े पशुओं का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं व बीमारी से बचाव की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि, इस गांव में पशुओं और पशुपालकों की अधिक संख्या की संभावना होने के कारण शासन द्वारा विकासखंड के खुआवा गांव को चयन में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में 520 पशुओं का पंजीकरण कर  चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, गर्भ परीक्षण, कृत्रिम गभार्धान व अन्य उपचार किए गए। इस अवसर पर चंद्रकेश शुक्ला, राम बहादुर सिंह, सर्वेश सिंह, रवि सिंह, आशाराम पांडेय, खेलावन प्रजापति, हेमंत शुक्ला, रोहित, अभिषेक सहित सैकड़ों पशुपालक सहित पशु चिकित्सा विभाग की टीम उपस्थित रही।