Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

  • घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में ट्रक से धक्का लगने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोतवाली के बम्मावन गांव निवासी योगेन्द्र विश्वकर्मा की पत्नी रूचि विश्वकर्मा मंगलवार को थानागद्दी बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रही थी कि बिपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया जिससे रूची घायल हो गयी। परिजन इलाज के लिए उसे ट्रामा सेन्टर ले गये जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।

  • तीन बकरी उठा ले गये चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत उचौरा गांव में मंगलवार की बीती रात्रि चोर तीन बकरी मैजिक पर लादकर उठा ले गये।

उक्त गांव निवासी रमेश पाल पुत्र स्व. भारत लाल पाल रात्रि में अपने दरवाजे के पास सोये हुए थे और बगल उनकी बकरियां बंधी हुई थी। मंगलवार की बीती रात्रि चोर आये और तीन बकरियों की रस्सी काटकर मैजिक पर लादकर जाने लगे तो गाड़ी की आवाज सुनकर रमेश पाल जाग गये और शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन मैजिक सवार चोर बकरियों को ले जाने में सफल हो गये। पुलिस ने बताया कि थाने पर चोरी की कोई सूचना नहीं आयी है। वहीं आये दिन हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

  • रोजगार मेले का आयोजन कल

जौनपुर धारा, जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 30 जून को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी कीर्ति कुंज ऑटो मोबाईल, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक प्रा.लि., कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट, डाबर आयुर्वेदिक, एलआईसी आदि के द्वारा एकांउटेंट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, मैंनेजर आदि के पदों पर भर्ती करेंगी, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस के माध्यम से सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।

  • राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितम्बर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशान्त कुमार ने अवगत कराया है कि उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 9 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।