Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने उपनिबंधक कार्यालय का किया निरीक्षण

एसडीएम ने उपनिबंधक कार्यालय का किया निरीक्षण

  • तीन बाबू मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन बाबू अनुपस्थित मिले जिस पर तीनों लोगो से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपजिलाधिकारी उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गयी। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, दस बड़ी रजिस्ट्री का सूचि देखा, किन किन मामलों में स्टैम्प की कमी है उसकी सूची देखी गई। एसडीएम ने जब कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति देखी तो तीन बाबू बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने साफ सफाई की व्यवस्था पर भी सब रजिस्ट्रार से नाराजगी जताई। इस दौरान सब रजिस्ट्रार डीके अग्रवाल व अन्य कर्मचारी उपस्थिति रहे।