Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत सभागार में हुई शान्ति समिति की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत सभागार में हुई शान्ति समिति की बैठक

जौनपुर धारा, मछलीशहर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई जिसमें बकरा ईद त्योहार को सकुशल व शांति पूर्ण माहौल में मनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भाई चारे के माहौल में शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाया जाय और शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन किया जाय। खुले में कुर्बानी न करें व सड़क पर नमाज न पढें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी समुदाय के लोग भाई चारे व नियम कानून के साथ त्योहार मनाने में सहयोग करें। शहर काजी अबुल कलाम ने अधिकारियों को आश्वस्थ किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर के नमाज स्थल ईदगाह व कुर्बानी स्थल का निरिक्षण भी किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर, प्रवेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सहित सभी सभासद व सभी समुदायों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे।