Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरकोरोना से संक्रमित अधेड़ की मौत, मचा हड़कम्प

कोरोना से संक्रमित अधेड़ की मौत, मचा हड़कम्प

  • स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 14 लोगों की ली सैंपलिंग

जौनपुर धारा, खेतासराय। पीएचसी सोंधी अंतर्गत भरौली गांव के एक वृद्ध की लखनऊ में कोविड पॉजिटिव मिलने पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक हृदय रोगी था। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा के निर्देश पर पीएचसी की स्वास्थ्य टीम शनिवार को भरौली गांव पहुंची और मृतक के संपर्क में आए 14 लोगों की सैंपलिंग की। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन की सलाह दी। गांव के 68 वर्षीय जमालुद्दीन हृदय रोगी थे। परिजन एनजीओ प्लास्टिक सर्जरी के लिए लखनऊ के एल मेडिकल कालेज ले गए थे। रोगी की कोविड जांच हुई तो पॉजिटिव निकला। 13 मार्च को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को पैतृक गांव लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।