Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण में पंचायत भवन पर बंद मिला ताला

निरीक्षण में पंचायत भवन पर बंद मिला ताला

पंचायत सहायक को प्रभारी बीडीओ ने लगाई फटकार

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शनिवार को स्थानीय विकास खण्ड में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर संजय श्रीवास्तव और एडीओ पंचायत लालजी द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत कबीरुद्दीनपुर और तरसंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कूड़ा पृथक्करण केंद्र का कार्य शुरू न होने पर कंसल्टिंग इंजीनियर रोहित को बुलाकर उक्त दोनों ग्रामों में आरसीसी सेंटर का लेआउट कराया। प्रभारी बीडीओ द्वारा तरसंड में ग्राम पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पंचायत भवन में ताला बंद होने और पंचायत सहायक के अनुपस्थित रहने पर फोन पर पंचायत सहायक को फटकार लगाई। सचिव अरविंद यादव से पंचायत सहायक को नोटिस देने को कहा। मौके पर प्रधानपति वीरेंद्र प्रताप यादव, जय प्रकाश सिंह, सचिव अरविंद यादव, ग्राम रोजगार सेवक संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।