Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों ने स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली

बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली

  • नए बच्चों को दाखिला लेने के लिए किया प्रेरित

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयां इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की तहत रैली निकालकर नए बच्चों को दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सरैयां इंग्लिश मीडियम में स्कूल चलो अभियान की रैली को प्रधानाध्यापिका संगीता राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण करते हुए स्लोगन और एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ आदि नारों से नए बच्चों को दाखिला करवाने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। प्रधानाध्यापिक संगीता राय ने बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध व गंभीर है। सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क पढ़ाई के साथ ही किताब, ड्रेस, जूता, मोजा आदि की व्यवस्थाएं दी जा रही है। इसलिए अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में करवाएं ताकि उनका भविष्य भी उज्ज्वल हो सके। इस दौरान प्रधानाध्यापिक संगीता राय, सुनीता त्रिपाठी, सविता सरोज, संगीता, मम्ाता पटेल, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।