― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 14 को खत्म हो जाएगा...

कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 14 को खत्म हो जाएगा मेगा ब्लॉक

  • रद्द ट्रेनों को चलाने पर संशय
 

वाराणसी (कैंट) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 45 दिन का मेगा ब्लॉक 14 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। अगले दिन 15 नवंबर से ट्रेनों के संचालन शुरू कराने की योजना है। लेकिन, अभी इस प्लेटफार्म से होकर गुजरने वाली रद्द की गई ट्रेनों में कौन-कौन ट्रेनें चलाई जाएंगी, इसको लेकर संशय है।

प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के  चौड़ीकरण के लिए एक अक्तूबर से मेगा ब्लाक चल रहा है। इस दौरान पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों को री-शेड्यूल करके दूसरे प्लेटफार्मों से चलाया जा रहा है। रद्द की गईं ट्रेनों में वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी, वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी, वाराणसी-शक्तिनगर इंटरसिटी, वाराणसी-पटना मेमू स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।

प्लेटफार्म नंबर चार पर जारी रहेगा  मेगा ब्लॉक

इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। प्लेटफार्म नंबर तीन को अब तैयार किया जा रहा है, जिसे 14 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर चार पर मेगा ब्लॉक जारी रहेगा। वजह एक और दो नंबर आरओबी का कॉलम जिस स्थान पर है, उसी जगह पर प्लेटफार्म नंबर चार की रेलवे पटरी बिछाई जानी है।

Share Now...