Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकुंवर बहादुर अध्यक्ष, अखिलेश चुने गये वरिष्ठ उपाध्यक्ष

कुंवर बहादुर अध्यक्ष, अखिलेश चुने गये वरिष्ठ उपाध्यक्ष

  • केराकत तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न
  • बराबरी पर रहे महामंत्री पद के दो दावेदार, निर्णय आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत तहसील बार चुनाव में कुंवर बहादुर यादव को अध्यक्ष, अखिलेश पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रविकांत नाथ मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुंवर बहादुर यादव को 68 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश पाण्डेय को 64 वोट मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश पाण्डेय को 75 मत जबकि इनके प्रतिद्वंदी छोटेलाल को 39 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर रविनाथ मिश्रा और आत्मा प्रसाद के बीच हुए चुनाव में रविनाथ मिश्रा को 63 जबकि आत्मा प्रसाद को 51 वोट मिला। महामंत्री पद पर तीन उम्मीदवारों मे से दो उम्मीदवारों राजवंत कुमार और अशोक कुमार को बराबर बराबर वोट मिलने से हार जीत का निर्णय नहीं हो सका। राजवंत और अशोक कुमार को 44-44 वोट, उदयराज कन्नौजिया को 25 मत मिले। चुनाव समिति के पुनीत चंद श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय और अनिल सोनकर गांगुली ने बताया कि महामंत्री पद का निर्णय बुधवार को लिया जायेगा।