Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर ने आजमगढ़ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

जौनपुर ने आजमगढ़ को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

  • स्व. सदानंद क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का हुआ समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। खलीलपुर में आयोजित स्व. सदानंद क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के आठवें दिन फाइनल का मुकाबला बैरी आजमगढ़ और बैजारामपुर जौनपुर के बीच खेला गया। बैजारामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें 8 ओवर में 5 विकेट  गिराकर  76 रन बनाये। अतुल ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। बैरी के रिंकू ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी बैरी आजमगढ़ की टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट गिराकर 46 रन ही बना सकी। दीक्षित ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। बैजारामपुर के सौरभ ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए। समापन समारोह में भाजपा नेता खेतासराय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया और उन्होंने टीमों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा कि खलीलपुर में स्टेडियम बनाने का प्रयास करूंगा। भाजपा नेता का खलीलपुर के प्रधान सत्यव्रत सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद उमाशंकर सिंह, देवी प्रसाद सिंह, रमाशंकर सिंह, बांके बिहारी सिंह, नगद नारायण सिंह, बेचन सिंह रविंदर सिंह जगदीश सिंह, अंपायर अमरजीत सिंह और जितेंद्र सिंह ने कमेंट्री की। स्कोरर सतीश सिंह, पंकज सिंह रहे। अंत में रविकांत सिंह ने आभार व्यक्त किया।