Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपीसीएस जे परीक्षा में टापर शिशिर को किया सम्मानित

पीसीएस जे परीक्षा में टापर शिशिर को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव मे पीसीएस जे की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव पाने वाले शिशिर यादव का प्रथम आगमन पर लोगों ने जमकर स्वागत सम्मानित किया। बता दें कि पीसीएस-जे की परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान पकड़ी गांव के निवासी कृपा शंकर यादव के पुत्र शिशिर यादव को मिला था। गांव में प्रथम आगमन पर लोगों ने स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे सपा के वरिष्ठ नेता डॉ.जितेंद्र यादव, गजराज यादव, वीरेंद्र यादव ने माल्यार्पण कर शाल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और डा.जितेंद्र  यादव ने कहां कि आने वाली जनरेशन के लिए यह प्रेरणा स्रोत बनेंगे। जिससे भी बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर में अपने को तैयार करें। इसके बाद चंद्रशेखर सुभाष चंद्र, डॉ.विजय बहादुर, जितेंद्र निषाद, रामबली यादव, सूबेदार सिंह, पतीराम यादव, सतिराम, सोमनाथ, सुरेशचंद यादव, डॉ.कमला प्रसाद, डॉ.कैलाश यादव, जंग बहादुर, अमर बहादुर ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीसीएस-जे के टॉपर शिशिर यादव ने कहा कि कोई भी छात्र जान ले कि आजकल की परीक्षाओं में काफी परिवर्तन हुआ है, लोगों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से पढ़ना होगा निश्चित है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कहा कि गांव के प्रतिभाओं में कमी नहीं है बस उन्हें मंच मिलने गाइड करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन जंग बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ.राकेश, डॉ.सरिता, सुरेश यादव, संजय यादव, रामचंद्र, रौनक, शिवांश मौजूद रहे।