Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकिसानों की समस्या सुन दिये निस्तारण के निर्देश

किसानों की समस्या सुन दिये निस्तारण के निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने लम्पी वायरस के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी और सभी किसानों से टीका लगवाने के लिए अपील की। जिला उद्यान अधिकारी ने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फूलों की खेती, मशरूम की खेती, शहद की खेती करने के लिए अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्ट्राबेरी खेती बहुत ही लाभदायक है इच्छुक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रधानमंत्री सिचाई योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ ले। रजिस्ट्रेशन हेतु खतौनी, आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन की प्रति की आवश्यकता होगी। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शुभाश्री, दूर्गा मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।