Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअय्यामे अजा की अलवेदाई मजलिस 23 को

अय्यामे अजा की अलवेदाई मजलिस 23 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। इमाम हसन असकरी अ.स. की शहादत की याद में हर साल की तरह इस साल भी अजाखाना शहंशाह हुसैन मोहल्ला सिपाह अजाखाने में 23 सितम्बर 7 रबि उल अव्वल बरोज शनिवार की रात 7 बजे एक मजलिस का आयोजन किया गया है जिसमें सबसे पहले सोजखानी गौहर अली व उनके हमनवा करेंगे। तत्पश्चात पेशखानी एहतेशाम जौनपुरी व हसन फतेहपुरी करेंगे। मजलिस को खेताब करेंगे मौलाना तनवीर हैदर खां। बाद खत्म मजलिस अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट नौहा मातम करेगी। मजलिस के आयोजक शहंशाह हुसैन ने बताया की 24 सितम्बर 8 रबि उल अव्वल को एक जुलुस भी बरामद होगा जिसमें शबीहे ताबूत इमाम हसन अस्करी व तुरबत जनाबे सकीना, अलम, जुल्जनाह व अमारियां बरामद होगी जो अपने कदीम रास्ते से होती हुई इमामबाड़ा नबी साहब में जाकर ठंडी होंगी।