― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकबड्डी प्रतियोगिता बालकों में येलो व बालिकाओं में ग्रीन हाउस ने मारी...

कबड्डी प्रतियोगिता बालकों में येलो व बालिकाओं में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी

  • प्रतियोगिता के पहले दिन येलो हाउस का रहा दबदबा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 3 तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन येलो हाउस का दबदबा बना रहा। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन हुए दौड़ में कृष्णा तिवारी, शिवम पटेल, सौर्य तिवारी, काव्य व अन्यया अव्वल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता बालकों में ब्लू व येलो हाउस तथा बालिकाओं में ग्रीन हाउस व रेड हाउस में जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें बालकों में येलो व बालिकाओं में ग्रीन हाउस अव्वल रही। खो-खो प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं में रेड हाउस अव्वल रहे। बैलेंस खेल लड़कों में अध्ययन व बालिकाओं में अंजली शुक्ला प्रथम स्थान पर रही। खेल प्रतियोगिता बच्चों में सौम्या, रुद्रांश, शिवांश, सानवी, शिवांगी, आयुषी, अभिनव, आकृति व तन्वी आदि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका नीरज मिश्रा, सुमन पाण्डेय व कोच रंजीत गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा व शिवचंद तिवारी, नेहा त्रिपाठी, हिना खान, प्रिया, प्रीति, रोशनी, सपना व सुभाष आदि लोगों ने खेल को संपन्न करने में सहयोग किया।

Share Now...