Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeउत्तर प्रदेशकपड़े उतारकर वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत, SHO बोला फोन मत काटना...

कपड़े उतारकर वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत, SHO बोला फोन मत काटना वर्ना…

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक विधवा महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करना थाना प्रभारी का महंगा पड़ा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने घुंघचिआई थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं. 

दरअसल, बरेली की एक विधवा महिला के दो छोटे बच्चे हैं और मजदूरी कर वह उनका लालन-पालन करती है. महिला ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 5 मई को वह अपने घर पर थी. शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके नंबर पर एक फोन आया. शख्स ने अपना नाम राजेंद्र सिंह बताया. साथ ही दरोगा होने का रौब झाड़ने लगा. वीडियो कॉल पर गंदी और अश्लील बातें करने के बाद सेक्स करने की बात कहने लगा.  महिला ने बताया कि इसके बाद उसी नंबर से शाम करीब साढ़े 6 बजे फिर से एक वीडिया कॉल आई. इसमें वह वर्दी उतारकर मेरे सामने नंगा खड़ा हो गया. अश्लील हरकतें करने के बाद मुझे धमकी दी. कहा कि फोन काटा, तो तुझे झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा. मेरे पास उसके ऑडियो और फोटो मौजूद हैं.  पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना बारादरी में दर्ज कराई. जैसे ही इस मामले की जानकारी पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को लगी, तो उन्होंने तत्काल दरोगा राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया. विभागीय जांच के साथ बरेली पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है.