जौनपुर धारा, खेतासराय। जिले में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुरेश चंद्र वर्मा के निधन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके आकस्मिक निधन से मर्माहत पीएचसी सोंधी के कर्मचारियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश चंद्रा के नेतृत्व में पीएचसी के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि मृतक आत्मा के प्रति गहरा शोक प्रकट किया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डा.मसूद अहमद खान, ड़ा.फिरदौस, फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव, अजय सिंह, बीना सिंह, शाहनवाज़ अहमद, राम मिलन यादव, सन्नी गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, शैलेश मौर्य, राहुल यादव मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एसीएमओ के निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

Previous article

