- बुलाई गई समूह सखी की समीक्षा बैठक
जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड सभागार में सोमवार को समस्त ग्राम पंचायत समूह की समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सरकार की मंशा से जुड़े कार्यो को समूह सखी तक बताया जा रहा है। जिसमें मुख्यरूप से लोकोस एप पर जो समूह बन रहे है। उनका एमआईएस करना है तथा जो पुराने समूह है। उनमें भी सदस्यों को जोड़ कर एम आई एस करने को बताया गया। इस कार्य को हर हाल में 30सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक विकास कुमार दुबे एवं अभिषेक मौर्या के द्वारा यह जानकारी दी गई।
- मकान में सेंध काटकर हजारों रुपए के गहनें व मोबाइल चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बीरीबारी गांव में बीती रात चोरों ने मकान के पीछे से सेंध काटकर घर में घुसे व कमरें में बॉक्स में रखें गहने चुरा लिए वहीं बगल के घर के दरवाजे पर सोए हुए युवक का मोबाइल भी चुरा ले गए। इसके अलावा दो घरों में सेंध काट कर घुसने का प्रयास किया लेकिन चोर चोरी करने में असफल रहे।
बीरीबारी दलित बस्ती निवासी नगीना देवी पत्नी प्रेमनाथ के घर के पीछे से सेंध काटकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में बॉक्स में रखें सोने का कनफुल, चादी का छड़ा, 5 जोड़ी पायल, चांदी की सिकड़ी चुरा ले गए। इसके अलावा बगल के घर के सामने सोए हुए रोहित कुमार का मोबाइल भी चुरा ले गए। इसके बाद चोर राकेश सिंह उर्फ पप्पू व आदर्श सिंह के घर के पीछे से सेंध काट कर घर के अंदर घुसने का प्रयास किए लेकिन लोगों के जग जाने से चोर चोरी करने में असफल रहे। भुक्तभोगियों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचकर मौका मुआयना कर छानबीन कर रही है।
- डोभी रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। डोभी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर पिता को बैठाने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की लेकिन बाइक का पता नहीं चला।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द गांव निवासी करन यादव पुत्र प्रभु यादव रविवार रात 10बजे अपने पिता को ट्रेन पर बैठाने डोभी स्टेशन बाइक से आया था। पिता को ट्रेन पर बैठाने के बाद जब वापस बाहर आया तो उसकी बाइक संख्या ळझ्65DR5823 नदारद थी। आसपास खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन बाइक का पता नहीं चला।
- लावारिस कुत्ते का उपचार करा युवाओं ने पेश किया मानवता की मिशाल
जौनपुर धारा, सुइथाकला। रविवार शाम तहसील मुख्यालय के कलेक्टरगंज निवासी कुछ युवाओं ने उस समय मानवता की मिशाल पेश की, जब बाइक की चपेट में आया एक लावारिस कुत्ता घायल हो कर नाली में तड़पते हुए कराह रहा था। युवाओं ने आनन फानन में उसे पशु चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। युवाओं के इस कृत्य का लोगों ने जमकर सराहना की।
बताया जाता है कि कलेक्टरगंज में रविवार शाम एक लावारिस कुत्ता सड़क पर बाइक की चपेट में आने से घायल हो कर नाली में तड़पते हुए कराह रहा था। उसी दौरान उक्त मोहल्ले के युवा लड़के आशीष गुप्ता, अभिलाष आर्या अपने साथियों उज्जव, सूरज, उत्तम व राजन के साथ उधर से गुजर रहे थे। युवाओं से उसका कराहना नहीं देखा गया आनन फानन में उसे राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल से फोन पर सम्पर्क साध कर उनके आवास पर ले गए।जहां चिकित्सक ने बेजुबानों के प्रति युवाओं के दयाभाव को देखते हुए निःशुल्क उपचार कर उन्हें साधुवाद दिया। युवाओं के इस कृत्य का लोगों ने जमकर सराहना की।
- सर्प दंश से वृद्धि महिला की हुई मौत,
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव में वृद्ध महिला की सर्प कटने से हालत बिगड़ते देख परिजनों ने जिला चिकित्सालय ले जाना चाहा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जर्रो गांव निवासी दूखन्ती गौतम की पत्नी कज्जी देवी 65वर्ष को अपने कच्चे घर में किसी काम से गई। जहाँ पहले से बैठे सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताया। परिजन झाड़ फूंक के लिए दिन में कई जगह ले गए। रविवार की हालत गंभीर देखते ही परिजन के जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए महिला का अंतिम संस्कार कर दिए।
- किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मलहज गांव निवासी युवक को किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी सुनील कुमार बिन्द पुत्र दलसिंगार के ऊपर क्षेत्र की एक किशोरी को भगाने व दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 363/376/120 भदवि व 5/6पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक को स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।



