Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशएशियन गेम्स 2023 में शनिवार को भारत ने रच दिया इतिहास

एशियन गेम्स 2023 में शनिवार को भारत ने रच दिया इतिहास

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शनिवार को इतिहास रच दिया है. भारत ने चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स में अब तक सौ मेडल हासिल कर लिए हैं. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महिला कबड्डी टीम और देश वासियों को बधाई दी है. मालूम हो कि भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 100 मेडल पार करने का लक्ष्य रखा था. जिसे सफलतापूर्वक हासिल किया. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एशियाई खेलों में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की बड़ी उपलब्धि तक पहुंच गए हैं. इस मौके पर मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयास की वजह से ही भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं. महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के बाद 25 गोल्ड मेडल के साथ भारत के 100 मेडल हो गए हैं. भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह तीसरा खिताब है. पिछली बार जकार्ता में उसने रजत पदक जीता था. फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै ने बेहद कड़ी चुनौती दी, लेकिन भारत ने एक अंक से बाजी मार गया.