Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएमआरएफ सेंटर का ईओ और डीपीएम ने किया निरीक्षण

एमआरएफ सेंटर का ईओ और डीपीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दृष्टिगत मंगलवार को बदलापुर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ डीपीएम अमित यादव द्वारा वार्ड नंबर एक सरोखनपुर में एम आर एफ सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर अधिशासी अधिकारी द्वारा कर्मचारियो को उक्त सेंटर के नियमित संचालन हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद उक्त लोगों द्वारा इंदिरा चौक पर स्वच्छता अभियान से सम्बन्धित निम्न बिंदु जैसे रोड़ तथा गलियों की साफ सफाई, नालिया, स्वच्छता वॉल पेंटिंग, हरा व नीला कूड़ेदान की उपलब्धता का भी निरिक्षण किया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बदलापुर नगर पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रदेश व देश में उच्चतम स्थान प्राप्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर गणेश,राजकुमार,विकास सहित आदि लोग उपस्थित रहे।