Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरकोटे की दुकान के चयन में ग्रामीणों ने मचाया हंगामा बैठक हुई...

कोटे की दुकान के चयन में ग्रामीणों ने मचाया हंगामा बैठक हुई स्थगित

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के केशवपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन हेतु बुलाई गई खुली बैठक ग्रामीणों के हंगामे के चलते निरस्त हो गई। केशव पुर कोटेदार विनय यादव की 24 दिसम्बर को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसकी वजह से उक्त गांव में 10 जनवरी को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। कोटे की दुकान के लिए गांव में संचालित तीन समूह ने आवेदन किया था। आरोप है कि बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा मचाने लगे जिसके वजह से खुली बैठक स्थगित कर दी गई।  इस मामले में पूछे जाने पर एडीओ पंचायत लालजी राम ने बताया कि 25 जनवरी को पुन: पुलिस बल की उपस्थिति में बैठक कर कोटे की दुकान का चयन किया जाएगा।