जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में फाइलेरिया रोग से मुक्ति हेतु अभियान 10 से 27 फरवरी 2023 तक चलाया जाएगा। अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह के द्वारा बताया गया कि आशा एवं अन्य वालंटियर सदस्य को मिलाकर गठित 02 सदस्य टीम द्वारा अभ्ाियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा का सेवन कराया जाएगा। पांच-छह टीमों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रतिदिन रु.125 एवं सुपरवाइजर को प्रति टीम प्रतिदिन रु.50 पर्यवेक्षण हेतु दिया जाएगा। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यधिक बीमार व्यक्तियों को छोड़कर जनपद की समस्त जनसंख्या को फाइलेरिया की दवा डी ई सी एवं एल्बेंडाजोल खिलाया जाएगा। अभियान के दौरान ही हाथ पैर की सूजन वाले लिंफोएडिमा के रोगियों एवं हाइड्रोसील रोगियों का भी चिन्हीकरण किया जाएगा। अभियान के पश्चात उक्त रोगियों का मार्बिडीटी मैनेजमेंट एवं शल्य चिकित्सा कराया जाएगा। जनपद वासियों से अपील है कि जब उनके यहां आशा दवा खिलाने जाए तो वह दवा का सेवन अवश्य करें ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके एवं जनपद को फाइलेरिया मुक्त किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला मलेरिया अधिकारी वी.पी. सिंह, समस्त एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
चलाया जायेगा फाइलेरिया रोग से मुक्ति हेतु अभियान

Previous article
Next article

