Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बने छात्र -डॉ. जोखन सिंह

उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बने छात्र -डॉ. जोखन सिंह

जौनपुर धारा, चंदवक। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. जोखन सिंह ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का मूल उद्देश्य है कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति छात्र संवेदनशील बने क्योंकि आज के युवा छात्र ही राष्ट्र के भविष्य है। इनके व्यक्तित्व में ऐसे गुणों का समावेश आवश्यक है जिनके द्वारा एक स्वस्थ समाज का निर्माण होना है। स्वस्थ्य व सशक्त समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। बताया कि छात्र जीवन के दौरान ही व्यक्ति का सवार्गींण विकास होता है जो आगे चलकर कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनता है। डॉ. सिंह ने कहा कि शिविर के दौरान संचालित स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण, मलिन बस्तियों की सफाई, नशा मुक्त समाज का निर्माण व सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का संकल्प जैसे कार्यक्रम के साथ युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व में रचनाशीलता सृजनात्मकता आदि गुणों को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिविरार्थियों का आह्वान किया कि छात्र जीवन में सीखें इन गुणों को अपने जीवन में अवश्य उतारें। स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने प्रभात फेरी के लिए ग्राम महापुर, चकरा, मारिकपुर गए। भेजनोंपरांत अपरान्ह 2 बजे से महाविद्यालय परिसर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा साथ ही शिविरार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र जायसवाल, डॉ. मो. निहाल खान, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।