Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोपेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित हुआ बरसाने की होली

गोपेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित हुआ बरसाने की होली

  • महिलाओं ने जमकर उड़ाया प्राकृतिक गुलाल व फूल
  • फगुआ गीत से गुंजायमान हुआ परिसर

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक मोहल्ला गोपेश्वर गली स्थित गोपेश्वर महादेव मन्दिर में बुधवार की देर शाम महिलाDाों का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। नगर की महिलाओं ने राधा कृष्ण के साथ जमकर होली खेला। नगर में पहली बार महिलाओं के लिए बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह आयोजन हुआ। जिसमें नगर की महिलाओं ने राधा कृष्ण के साथ जमकर गुलाल व फूलों की होली खेली। इसके पहले आयोजकों में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपेश्वर मंदिर निदेशिका सुनीता अग्रवाल, सिम्मी अग्रहरी, शोभा जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, मीरा रानी आदि को बैच लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया। अयोजिका खुशबू जायसवाल ने विशेष आभार व्यक्त किया। समाजसेवी व ट्रस्टी मोती लाल भावसिंहका सोसल ट्रस्ट स्मृति भवन धर्मशाला शीतल अग्रवाल ने गोपेश्वर मन्दिर व धर्मशाला नि:शुल्क देने एवं समाजिक कार्यों को लेकर जितने भी कार्यक्रम हो उसके लिए अपना प्रांगण नि:शुल्क देने का वादा किया है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महिला युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सोनाली जायसवाल, रूपम जायसवाल, सोनम जायसवाल आदि प्रतिभागियों में प्रथम आने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं होली मिलन समारोह में बरसाने की तर्ज पर अबीर गुलाल फूल आदि से होली खेलते भगवान कृष्ण राधा की झांकी प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का केन्द्र रहा। साथी महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण राधा के साथ फूलों की जमकर होली खेली। वहीं आपस में भी अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर सभी महिलाओं युवतियों में जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का आयोजन निहारिका ब्यूटी सैलून की डायरेक्टर खुशबू जायसवाल की देखरेख में किया गया था। अंत में खुशबु जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।