Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपरमहंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

परमहंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

जौनपुर धारा, सुजानगंज। भीलमपुर में स्थित परमहंस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भीलमपुर के पांचवें वार्षिकोत्सव  समारोह में विद्यालय के छात्र/ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उमड़े जन समुदाय को भावविभेर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा मानव का आभूषण है। बिना शिक्षा के मनुष्य का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। उन्होंने सुदूर अंचल में विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का प्रकाश घर-घर पहुंचाने और गरीब वंचित तबके के लोगों के बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोड़ने पर विद्यालय के प्रबंधक सहित विद्यालय की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि परिवार समाज की प्रगति के लिए शिक्षा ही मुख्य हथियार है। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रयागराज विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीके साहू ने कहा कि शिक्षक एक माली की तरह बच्चों की देखरेख करता है। स्वागत भाषण डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने किया। स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह ने स्कूल के प्रगति पर चर्चा किया। सभी अतिथियों के प्रति स्कूल की प्रिंसिपल रिया सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाला पटेल ग्राम प्रधान, दिलीप सिंह, जय सिंह पटेल, विवेक यादव, स्वाति मिश्रा, साधना सिंह, रोशनी सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।