Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसेवानिवृत्त कर्नल का लोगों ने किया भव्य स्वागत

सेवानिवृत्त कर्नल का लोगों ने किया भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, नेवढ़िया। क्षेत्र के चकमहनी गांव निवासी जयशंकर प्रसाद मिश्र भारतीय सेना से 4 जनवरी को सेवानिवृत होने के बाद 6 जनवरी को अपने पैतृक आवास चकमहनी आने पर गांव के लोगों सहित क्षेत्रीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले क्षेत्र के सिहोरीवीर से सैकड़ों की संख्या में देश के सच्चे नायक कर्नल जयशंकर प्रसाद का माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा करते हुए गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी के बीच गोपालापुर बाजार होते हुए चकमहनी गांव पहुंचे। इस बीच भारत माता की जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कर्नल के पैतृक आवास पर आयोजित सेवानिवृत्त स्वागत समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों ने सेवानिवृत्त कर्नल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। कर्नल जयशंकर प्रसाद मिश्र ने पूरे 38 वर्षो तक भारतीय सेना के गौरव के रूप सेवा दिया और हिमाचल प्रदेश से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कर्नल के दो पुत्र है मेजर विवेक मिश्र व लेफ्टिनेंट विमल मिश्र देश के सेवा में कार्यरत है। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश पाठक, घनश्याम दुबे, राम इकबाल दुबे, चन्द्रशेखर पटेल, विजय यादव प्रधान, विमल दुबे, सुरेश दुबे, सुनील पाल सहित बहुत लोग  उपस्थित  रहे।