दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दो कारोबारियों का गिरफ्तार किया है. इनमें से एक शख्स फार्मा कंपनी का मालिक बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इनमें तीन आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है और दो की गिरफ्तारी सीबीआई ने की है. ईडी ने मामले में विनय बाबू नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें विनय बाबू, समीर महेन्द्रू, अभिषेक बोइंनपिल्लई, विजय नायर और शरथ रेड्डी शामिल हैं. मामले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने अदालत में अर्जी दाखिल करके सरकारी गवाह बनने की अपील की है.
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के दो व्यवसायी गिरफ्तार


