जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबन्धक अशोक सिंह की तृतीय पुण्यतिथि सोमवार को महरुपुर में मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन पूजन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया है। स्मृतिशेष में बताते हुए उनके पुत्र इं.शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रमुख पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा हर वर्ग का ध्यान रखा। भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी उसका उन्होंने पूरी निष्ठा से पालन किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष होते हुए उनका हर पार्टी के नेताओं से अच्छा तालमेल रहा। संबंध को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। समाजसेवा व देशभक्ति उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी। हर किसी के सुख-दुख में हमेशा उन्होंने साथ दिया। आगे उन्होंने कहा कि पिताजी ने तिलकधारी पीजी कॉलेज को एक नई दिशा दिया था, तथा कभी अनुशासन से समझौता नहीं किया। राष्ट्रहित के लिए वे हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने तो तैयार रहते थे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अशोक सिंह की तृतीय पुण्यतिथि आज

Previous article
Next article

