Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरपनियरियां पीएससी पर नहीं लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

पनियरियां पीएससी पर नहीं लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

  • दवा के लिए ग्रामीणों को बैरंग वापस लौटना पड़ा

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकास खण्ड करंजाकला क्षेत्र के समसपुर पनियरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला नहीं लगा। वहां दवा के लिए गए ग्रामीणो बैरंग वापस लौटना पड़ा। पीएससी के मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था। बता दें कि करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ जमुहाई हिंदी बघैला, नरौली, समसपुर पनियरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हर रविवार को आयोजित किया जाता है। जिसके लिए शासन से बजट भी दिया जाता है। लेकिन काफी दिनों से लोगो के शिकायत थी कि नरौली जमुहाई और समसपुर पनियरिया पीएससी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन नहीं होता। इस क्रम में रविवार को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समसपुर पनियरिया में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला नहीं लगा और ना ही कोई वहां चिकित्सक कर्मचारी मौजूद था, जिससे वहां पहुंचे  लोगों का कहना है यहां स्टाफ की भी कमी है। काफी ग्रामीणों का कहना है कि पीएससी कभी कभार खुलता है। हालांकि हिंदी वघैला करंजाकला में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा था, इस बारे में प्रभारी डॉक्टर संतोष जायसवाल से बात की गई उन्होने कहा कि हर जगह मेला लगा था, मेला 2 बजे तक लगता है। पनियरिया मे स्टाफ की कमी है और चिकित्सक बैठते हैं।