― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरआंबेडकर जंयती पर निकली शोभायात्रा

आंबेडकर जंयती पर निकली शोभायात्रा

जौनपुर धारा,खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र में डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर नगर में गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रही। पोस्ट आफिस मोहल्ला में स्थित बौद्ध बिहार के पास डीजे और झांकियों के साथ लोग इकट्ठा हुए। यहां से दोपहर बाद तीन बजे नवयुवक आंबेडकर जयंती समिति के नेतृत्व शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्ग होते हुए शोभायात्रा डोभी मोड़ पहुंची। यहां से शोभायात्रा वापस होकर पुरानी बाजार होते हुए आंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गयी। वक्ताओं ने डा.भीमराव आम्बेडकर के चरित्र पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा के दौरान लोगों में काफी उत्साह और जोश रहा। शोभायात्रा में चेयरमैन वसीम अहमद, शांति भूषण मिश्र, सोनू गौतम, हीरालाल, डा.पवन कुमार गौतम, डॉ.पीके गौतम, डॉ.दिनेश, धर्मेंदर कुमार, किशन गौतम, नगर व्यापसमण्डल अध्यक्ष संजय विश्कर्मा, इरफान अहमद, सुनील कुमार मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मय फोर्स चक्रमण करते रहे। नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सरोज, कस्बा लेखपाल अशोक यादव,संदीप श्रीवास्तव, उपस्थित रहे।

Share Now...