Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअवैध कब्जे की शिकायत पर छोटी काशी पहँुचे जिलाधिकारी, मांगी रिपोर्ट

अवैध कब्जे की शिकायत पर छोटी काशी पहँुचे जिलाधिकारी, मांगी रिपोर्ट

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर में जगह-जगह स्थित सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करवाए जाने की हरकतें कम नहीं हो रही हैं। इन पर अंकुश लगाए जाने के बजाय तहसील कर्मियों द्वारा अवैध कब्जा में मदद करने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला छोटी काशी मंदिर के पास स्थित घाट का है, जिस पर हो रहे कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत के अनुसार शहर के चकप्यार अली मोहल्ले में स्थित छोटी काशी मंदिर के पास स्थित घाट की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था, आरोप है कि इस अवैध कब्जे में एक लेखपाल का भी सक्रिय सहयोग था। खबर मिली है कि घाट पर आने-जाने वाले रास्ते और नदी के किनारे घाट की जमीन पर तेजी से निर्माण करवाया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट से की। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीम सदर के साथ मौके पर जाकर मामला कर जानकारी ली और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।