जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जनेवरा में बीती रात घर में घुसे चोरों ने 10000नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन सुबह नींद खुलने पर बिखरे हुए सामानों को देखकर परिजन अवाक रह गए। आपको बताते चलें कि उक्त गांव निवासी सुरेंद्र यादव गेट का दरवाजा बंद कर बरामदे में सोए हुए थे, परिवान के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब सो कर उठे तो देख कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश किए तो जिस कमरा में सामान रखा था, उसका भी ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखे 10000नगद एक सोने की सिकड़ी अंगूठी, एक पायल, एक मांग टीका व कीमती कपड़े गायब थे। पीड़ित ने इसकी सूचना 112नंबर पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नगदी सहित जेवरात उठा ले गए चोर

Previous article

