― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्घ परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्घ परिस्थितियों में युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के मलिकानपुर ग्राम निवासी संदीप शुक्ला के २० वर्षीय पुत्र वैभव शुक्ला रविवार की शाम घर के अंदर गले में साडी का फंदा लगाकर पंखा के सहारे झूल गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वैभव की माँ अनपे मायके पाली में शादी समारोह में गई थी, घर में कोई नहीं था। वैभव को भी उसी शादी में जाना था, जब शाम 5:00 बजे एक दोस्त घर पर आया देखा दरवाजा खुला है वैभव पंखे के सहारे झूल रहा है, तो शोर मचाने लगा। शोर की आवाज सुकनर गांव के काफी लोग जूट गए हैं। सूचना पर पहुंची बक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं वैभव की माता का अरोप है कि मेरे बेटा की हत्या हो गई है। वैभव अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।  मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्टï हो पायेगा।

Share Now...