Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशअब रेल व बस के टिकटों पर मिलेगी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी

अब रेल व बस के टिकटों पर मिलेगी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी

स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत चिड़ियाघर, रेल व बस के टिकट पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लिखी मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ज्यादातर लोगों को टीकाकरण, बीमारी से बचाव, परिवार नियोजन, मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन सहित अन्य कार्यक्रमों की स्पष्ट जानकारी नहीं होती है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से भी लोग अनजान रहते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया है।

ये भी पढ़ें – कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी, हर दिन भर्ती व रेफर होने वालों की तैयार होगी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें – प्रो. विनय पाठक गायब…. एसटीएफ ने की लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी,  मिलने लगे कई घपलों के सुबूत

विभाग का मानना है कि टिकटों पर योजनाएं लिखी होने से लोगों को जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके तहत चिड़ियाघर, बस, ट्रेन, ऐतिहासिक स्थान, तीर्थ क्षेत्रों के टिकट पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई।

इसके लिए हर मंडल मुख्यालय को दो लाख रुपये जारी किए गए हैं और इसका प्रभारी मंडल अपर निदेशक को बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सफल बनाने में प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम है। स्वास्थ्य मेले, रेलवे प्लेटफार्म, पर्यटन स्थल समेत दूसरे स्थानों पर प्रचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। टिकटों पर योजनाओं की जानकारी होने से लोग जागरूक होंगे और फायदा लेने के लिए सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत चिड़ियाघर, रेल व बस के टिकट पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लिखी मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ज्यादातर लोगों को टीकाकरण, बीमारी से बचाव, परिवार नियोजन, मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन सहित अन्य कार्यक्रमों की स्पष्ट जानकारी नहीं होती है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से भी लोग अनजान रहते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया है। विभाग का मानना है कि टिकटों पर योजनाएं लिखी होने से लोगों को जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके तहत चिड़ियाघर, बस, ट्रेन, ऐतिहासिक स्थान, तीर्थ क्षेत्रों के टिकट पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए हर मंडल मुख्यालय को दो लाख रुपये जारी किए गए हैं और इसका प्रभारी मंडल अपर निदेशक को बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सफल बनाने में प्रचार-प्रसार की भूमिका अहम है। स्वास्थ्य मेले, रेलवे प्लेटफार्म, पर्यटन स्थल समेत दूसरे स्थानों पर प्रचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। टिकटों पर योजनाओं की जानकारी होने से लोग जागरूक होंगे और फायदा लेने के लिए सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख करेंगे।