जौनपुर धारा, बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास फोरलेन पर लखनऊ की तरफ से चलकर जौनपुर की तरफ जा रही एक फार्चूनर कार अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्रथम उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना गुरुवार सुबह की है। आरडी सिंह निवासी ग्राम पकड़ी कलां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के निवासी है जो लखनऊ में प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ से फार्चूनर कार में सवार होकर वाराणसी के एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास फोरलेन मोड़ पर पहुंची की चालक को झपकी आ जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे खंदक में पलट गई। कार पलटते ही चीख पुकार मच गयी। अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को कार से बाहर निकाला। मौके पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजा। घायलों में आरडी सिंह 50 वर्ष निवासी ग्राम पकड़ी कला थाना तरांव जनपद आजमगढ़ तथा उनके परिवार की रितिका सिंह 36 वर्ष पत्नी अमित कुमार सिंह, अमित सिंह 38 वर्ष, अनन्या सिंह 12 वर्ष पुत्री अमित सिंह, भौमिक सिंह 7 वर्ष पुत्र अमित सिंह, शेर बहादुर यादव 23 वर्ष शेरपुर कला थाना महराजगंज जौनपुर तथा संतोष सिंह 35 वर्ष जौनपुर थे। इनमें से आरडी सिंह, संतोष सिंह तथा भौमिक सिंह की गंभीर हालात होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
अनियंत्रित फार्चूनर कार पलटने से सात घायल



