Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरघर शव पहुंचते ही मचा कोहराम

घर शव पहुंचते ही मचा कोहराम

  • प्रतापगढ़ के वीरापुर सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रतापगढ़ जिले के बीरापुर में गुरुवार को सुबह ट्रैक्टर तथा बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार पुत्र घायल हो गया तथा पिता की मौत हो गयी थी। गुरुवार को राकेश कुमार प्रजापति अपने पिता लल्लन पुत्र जोखू प्रजापति निवासी कोटिला (पूरारामसहाय) बेलवार को लेकर मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ बीरापुर की तरफ रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे चालक एवं पीछे बैठे लल्लन को गंभीर चोटें आई तथा घटनास्थल पर ही लल्लन प्रजापति की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी कलावती देवी ने बताया ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण यह दुर्घटना घटी है। मृतक लल्लन प्रजापति का पूरा परिवार सदमे मे है जिनमें पुत्र राकेश, अखिलेश, विमलेश तथा पुत्री बंदना का रो-रोकर बुरा हाल हो  रहा है।