Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसद्भावना एक्सप्रेस का केराकत स्टेशन के पास ब्रेकशू जाम होने से लगी...

सद्भावना एक्सप्रेस का केराकत स्टेशन के पास ब्रेकशू जाम होने से लगी आग

  • गेटमेन और केराकत रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से बुझाई गई आग
  • नई दिल्ली के आनंद बिहार से बिहार के रक्सौल जा रही थी ट्रेन, करीब डेढ़ घंटे बाद काशन पर रवाना हुई ट्रेन,

जौनपुर धारा, केराकत। नई दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के रक्सौल जा रही सदभावना एक्सप्रेस में बुधवार को केराकत रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेन रोक कर अग्नि शमन गैस और पानी फेंककर आग बुझाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद काशन पर ट्रेन को रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या215093 सद्भावना एक्सप्रेस आनंद बिहार रक्सौल ज़ब जौनपुर-औढियार रेल लाइन पर स्थित गेट संख्या 21-बी के पास पहुंची तभी स्लीपर कोच के एस-2 कम्पार्टमेंट के ब्रेक शू से धुंआ और चिंगारी निकलने लगा। गेट मैन जवाहर लाल सिंह ने  केराकत रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर दल सिंगार कुमार ने आनन फानन में सूचना देकर ट्रेन को रेड सिग्नल देकर ट्रेन रोक दी और लोको पायलट अजय कुमार और संतोष गुप्ता को पहिये में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन के गार्ड सुनील कुमार पाल और स्टेशन मास्टर दल सिंगार कुमार सहित अन्य स्टॉफ अग्नि शमन गैस, बालू और पानी की बाल्टी लेकर दौड़ पड़े और आग बुझाया। आग बुझने के बाद यात्रियों और रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर बाद घटना के कारणों की जांच पड़ताल की गई। मामूली खराबी को ठीक करने के बाद ट्रेन को काशन पर रवाना किया गया। ट्रेन के पहिये में आग लगने की जानकारी होने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अनेक यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। घटना की जानकारी होने पर अनेक स्थानीय लोग भी रेलवे स्टेशन पर देखने पहुंच गए। घटना के संदर्भ में स्टेशन मास्टर दल सिंगार ने बताया कि ब्रेक-शू जाम हो जाने के बाद रगड़ से आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि दो ब्रेक शू जल गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए ट्रेन को काशन पर रवाना किया गया। ट्रेन केराकत स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटा ख़ड़ी रही।