Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनअक्षरा के सच से खिसकी अभिमन्यु के पैरों तले जमीन

अक्षरा के सच से खिसकी अभिमन्यु के पैरों तले जमीन

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभि के पैरों तले जमीन खिसकने वाली है. वह समझ नहीं पाएगा कि उसे हंसना चाहिए या रोना चाहिए. शो में आ गया है नया ट्विस्ट क्योंकि अक्षरा का पांच साल पुराना डर अब सच साबित होने वाला है. अभि को पता चलने वाला है कि अक्षरा ने उससे अबीर को लेकर झूठ बोला. ऐसे में जब अबीर के सामने अक्षरा आएगी तो वह उसे अच्छे से लताड़ देगा. अक्षरा डरी सहमी अभि के सामने खड़ी रहेगी. अक्षरा जब लगातार अभि को कॉल करेगी तो कोई सामने से फोन पिक नहीं करेगा. अक्षरा के बेटे की तबीयत बेहद नाजुक होती है. जिसकी वजह से मजबूरन उसे शहर के बेस्ट डॉक्टर को इलाज के लिए अप्रोच करना होता है. ऐसे में बाकी डॉक्टर्स अभिमन्यु का नाम सजेस्ट करते हैं. अभि के घर पहुंचने पर अक्षरा को पता चलता है कि वह छुट्टियों में बाहर  गया हुआ है. इस दौरान अभि की मां अक्षरा को बहुत इंसल्ट भी करती है. बाद में रोते-रोते अक्षरा अभि का फोन ट्राय करती है. ऐसे में अभि रूही के साथ गेम्स में बिजी होता है. इस दौरान आरोही देख लेती है और अभि को बताती है कि उसका फोन बज रहा है.इस दौरान आरोही कहती है कि वह स्पीकर पर फोन रखे. अभि आरोही के कहने पर फोन स्पीकर पर रखता है. जिसके बाद अक्षरा रोते हुए अभि को अबीर के बारे में बताती है. अभि पैनिक होकर अबीर की तबीयत के बारे में पूछता है. इसके बाद वह उदयपुर वापस जाने की तैयारी करता है. अब आने वाले एपिसोड में अभि के हाथों जब अबीर की रिपोर्ट्स लगेंगी उससे साबित हो जाएगा कि अबीर असल में कौन है. अब आगे क्या होगा, क्या इस सच से अभि और आरोही के बीच की मुश्किलें और गहरी हो जाएंगी? क्या बिरला परिवार अक्षरा को फिर से इस तबाही का जिम्मेदार मानेगा? क्या अभि अक्षरा को माफ कर पाएगा? जानना काफी दिलचस्प होगा.