― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeमनोरंजनराघव चड्ढा से सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा ने कुबूल...

राघव चड्ढा से सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा ने कुबूल किया इश्क

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ये दोनों एक साथ कभी रेस्टोरेंट के बाहर तो कभी एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं. इस बीच दोनों की सगाई की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं. हालांकि दोनों ने सगाई और शादी की खबरों पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है. हालांकि शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया है जिससे कहीं ना कहीं ये हिंट मिल रहा है कि एक्ट्रेस प्यार में दीवानी हो चुकी हैं.परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन किसी को इस बात की नोंकान खबर नहीं लगी. इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस राघव के साथ हाल ही में रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखीं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को फैंस परिणीति और राघव के इश्क से जोड़कर देख रहे हैं.इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन में लिखा- Choose Love. इससे पहले एक्ट्रेस ने चश्मा पहनकर मिरर सेल्फी शेयर की थी. इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा था- ‘चशमिश’. इस फोटो को जैसे ही परिणीति ने शेयर किया था तो यूजर्स लगातार उनके इस पोस्ट पर राघव चड्ढा और उनके रिश्ते को लेकर बात करते नजर आए. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रोका सेरेमनी दिल्ली में होगी. इस सेरेमनी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. वहीं प्रियंका चोपड़ा और कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा भी शामिल होंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो रोका सेरेमनी के बाद ही परिणीति और राघव अपने रिश्ते का ऐलान सार्वजनिक तौर पर करेंगे.

Share Now...