जौनपुर धारा, पिपराइच। पिपराइच कस्बे के गढ़वां चौराहे पर रविवार की देर शाम आटो की ठोकर लग जाने से साइकिल सवार राकेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया ईलाज के दौरान उसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। क्षेत्र के ताज पिपरा गांव निवासी राकेश चौहान (60) नगर पंचायत पिपराइच कार्यालय के पास मुंगफली बेचने का काम करता था। रविवार की देर शाम वह साइकिल चलाते हुए कस्बे से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान गढ़वां चौराहे पर आटो ने ठोकर मार दिया। गंभीर हालत देख लोगों ने उसे ईलाज के सीएचसी पिपराइच पहुचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्राथमिक ईलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग की मौत

Previous article

