Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशयुवक पर चाकू से हमला कर किया जख्मी

युवक पर चाकू से हमला कर किया जख्मी

जौनपुर धारा, पिपराइच। स्थानीयक्षेत्र के ग्रामसभा लुहसी प्राथमिक विद्यालय के निकट एक युवक को तीन बाइक सवारों ने हमला कर चाकू मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लहुलुहान युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच लायी जंहा से गंभीर अवस्था में डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के अहिरौली थाना के विशुनपुरा निवासी चालीस वर्षीय ब्रम्हा यादव साइकिल से किसी काम से हरपुर चौराहे पर आया था और काम पुरा कर वापस घर जा रहा था। लुहसी प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार तीन युवकों में से दो उसे पहले डंडे से पीटे फिर उसे चाकू मार दिये। घायलावस्था में अपनी जान बचाने के लिए ब्रम्हा पास के पशु चिकित्सालय में भगा लेकिन हमला करने वाले उसे वंहा दौड़ा कर पीटे। इस दौरान पशु अस्पताल का डाक्टर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने डाक्टर के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पिपराइच पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।