Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहरिश्चंद्र अध्यक्ष, जयप्रकाश बने मंत्री

हरिश्चंद्र अध्यक्ष, जयप्रकाश बने मंत्री

  • ग्रापंअ संघ की ब्लाक इकाई का हुआ गठन

जौनपुर धारा, सुइथाकला। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के निर्देशन में बुधवार को स्थानीय ब्लाक इकाई की बैठक में जहां हरिश्चंद्र यादव अध्यक्ष तो वहीं जय प्रकाश मौर्य मंत्री बने। जिसे लेकर लोगों में हर्ष का माहौल था। बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव की उपस्थिति में हरिश्चंद्र यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तो जय प्रकाश मौर्य को मंत्री चुन लिया गया। साथ ही सिम्मी सिंह उपाध्यक्ष तथा राजकुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिसे लेकर लोगों में हर्ष का माहौल था। बतौर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी ने संगठन की शक्ति का पाठ पढ़ाते हुए सभी को  शुभकामनाएं दी। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह ने की। बैठक में सचिव उगेश पाठक, जितेंद्र शाह, राम कृष्ण पाल समेत आदि लोग शामिल रहे।