― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरप्रसव के दौरान शिशु ने मां के पेट में दम तोड़ा

प्रसव के दौरान शिशु ने मां के पेट में दम तोड़ा

  • चिकित्सा प्रभारी से परिजनों की हुई नोकझोंक
  • सुविधा शुल्क न देने पर लापरवाही का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर दो दिन पूर्व एक महिला को प्रसव के दौरान स्वास्थ्य पीएचसी करंजाकला ले गए जहां पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया कि 6 घंटे बाद बच्चा पैदा हो जाएगा। मरीज की हालत गंभीर देख परिजनों ने जबरदस्ती रेफर करवा लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क न देने पर मरीज के साथ स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लापरवाही बरती गयी जिसके कारण बच्चे ने अपनी मां के पेट में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बुधवार को चिकित्सा प्रभारी का घेराव कर नोकझोंक किया लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर शांत हो गये। खम्हौरा गांव निवासी वीरन यादव की पत्नी शालू को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला जननी सुरक्षा केंद्र पर भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मी द्वारा परिजनों से बाहर की दवा लिखकर मंगाई गई और आश्वासन दिया कि 6 घंटे में बच्चा पैदा हो जाएगा। मरीज की हालत गंभीर देख परिजनों ने जबरदस्ती रेफर करवा लिया लेकिन मां के पेट में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बुधवार को चिकित्सा प्रभारी व परिजनों से नोकझोंक हो गई। आरोप लगाया कि नर्स द्वारा सुविधा शुल्क मांगने पर परिजनों द्वारा न देने पर लापरवाही बरतने के कारण बच्चा मां के पेट में मर गया। चिकित्सा प्रभारी डा. अरूण यादव से पूछने पर बगलें झांकने लगे।

Share Now...